फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व सपा विधायक पर दर्ज मुकदमे में आज होगी सुनवाई

Sat, 07 Dec 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय के खिलाफ दर्ज मुकदमे में शुक्रवार को विवेचक दरोगा राजीव मिश्र गवाही देने के लिए कोर्ट में नहीं आए। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए शनिवार की तिथि तय की है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के खिलाफ वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान बिना अनुमति सभा करने के आरोप में लंभुआ कोतवाली और कोतवाली देहात थाने में आचार संहिता का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया था। (संवाद)

हर्ष फायरिंग केस में नहीं आया गवाह
सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनकी बहन अर्चना सिंह के खिलाफ विचाराधीन हर्ष फायरिंग केस में शुक्रवार को अभियोजन पक्ष का कोई गवाह अदालत में गवाही देने नहीं आया। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तिथि नियत कर दी है। हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर 14 जून 2021 को पूर्व विधायक की बहन अर्चना सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। विवेचना में पुलिस ने पूर्व विधायक को भी मामले में आरोपी बना दिया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें