फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किसानों की परेशानी होगी दूर, केंद्रों पर पहुंची डीएपी खाद

Sat, 07 Dec 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
खाद की रैक पहुंची
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डीएपी खाद के लिए समितियों की खाक छान रहे किसानों की परेशानी दूर हाेने वाली है। जिले में 20,000 क्विंटल डीएपी की रैक पहुंची है। कृषि विभाग की ओर से डीएपी की खेप समितियों को भेजी जा रही है। अब किसानों को खाद के लिए समितियों पर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। साथ ही किसानों को जितनी डीएपी की जरूरत होगी, वह समिति से ले सकता है।
विज्ञापन

बल्दीराय तहसील क्षेत्र के देहली, रैंचा, अलियाबाद, नेवादा, मीरपुर दौलतपुर, बघौना, तिरहुंत आदि सभी समितियों पर डीएपी भरपूर मात्रा में पहुंच गई है। इसौली में बृहस्पतिवार को डीएपी खाद का वितरण खत्म हो गया। वहीं कांपा में वितरण हो रहा है। बघौना व हलियापुर में शुक्रवार को ट्रक से डीएपी की खेप पहुंची। शुक्रवार को क्षेत्र की अन्य समितियों पर डीएपी खाद का वितरण किया जा रहा है।
हलियापुर के किसान देवता उपाध्याय, जटाशंकर सिंह, सत्येंद्र जीत सिंह, सर्वादीन यादव, राजकुमार व नकछेद ने बताया कि क्षेत्र में खाद आ गई है। हम लोग सरकारी खाद का इंतजार कर रहे थे। वहीं किसान कल्पनाथ सिंह ने बताया कि जब जरूरत थी तो खाद नहीं मिल रही थी। बाजार से महंगी खाद लेकर गेहूं की बोआई करा दी। अब डीएपी की आवश्यकता बहुत कम किसानों को पड़ रही है।
विज्ञापन


एडीसीओ डॉ. ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि जिले में खाद की कमी नहीं है। कृभको की भी रैक लग रही है। समितियों पर खाद उपलब्ध है। मांग के अनुसार खाद भेजी जा रही है।

किसानों को खाद की नहीं आएगी दिक्कत
रबी सीजन में गेहूं की बोआई के लिए किसानों को खाद की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। तीन दिन पहले रेलवे के रैक पॉइंट पर 20,000 क्विंटल खाद आई थी, जिसे समितियों पर भेजा जा रहा है। किसान अपनी जरूरत के मुताबिक डीएपी की खरीद कर सकते हैं। - सदानंद चौधरी, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें