फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बीएसए से अभद्रता के केस में आज होगी सुनवाई

Wed, 08 Jul 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तत्कालीन बीएसए दीपिका चतुर्वेदी के ऑफिस में घुसकर शिक्षक सुरेश प्रताप सिंह के जरिये की गई अभद्रता सहित अन्य आरोपों से जुड़े मामले में सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत में बुधवार को कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए नौ जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में तत्कालीन बीएसए ने 22 फरवरी 2023 की घटना बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक कोतवाली देहात थाने के बेलामोहन, भदैंया निवासी शिक्षक सुरेश प्रताप सिंह उनके कार्यालय में आए और उन्होंने बदसलूकी करते हुए सरकारी काम में व्यवधान उत्पन्न किया था। उनके खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग के एक रिटायर्ड विशेष सचिव को अपना रिश्तेदार बताकर दबाव बनाने का भी आरोप है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें