सुल्तानपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में शनिवार को वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण सुनवाई टल गई। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने अगली सुनवाई के लिए 12 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी व जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। आरोप है कि राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
मामले में परिवादी विजय मिश्र व अन्य गवाहों का बयान दर्ज होने के बाद राहुल गांधी को तलब करने के मुद्दे पर बहस होनी है। शनिवार को वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई के लिए 12 अक्तूबर की तिथि नियत की गई है।