फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एकात्मता एक्सप्रेस व मेमू की समय सीमा बढ़ी

Sun, 01 Oct 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ से गया तक चलने वाली एकात्मता एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें अब पहली अक्तूबर के बाद भी निर्धारित समय पर चलती रहेंगी। पहले इनका संचालन 30 सितंबर तक ही किया जाना था जिसे अब बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन



पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से चारबाग लखनऊ तक चलने वाली एकात्मता अप व डाउन एक्सप्रेस की संचालन सीमा में 27 अप्रैल को विस्तार किया गया था। तब से यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बजाय गया तक चलाई जा रही है। इस ट्रेन की समय सीमा पहले 30 सितंबर तक तय थी जिसे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने पहली अक्तूबर के बाद भी चालू रखने का निर्णय लिया है।


इसी कड़ी में सुल्तानपुर से उतरेटिया के बीच चलने वाली मेमू की संचालन अवधि पहले पांच जून से 30 सितंबर तक तय थी। यह ट्रेन भी अब पहली अक्तूबर के बाद भी संचालित होती रहेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी संबंधित स्टेशनों को भेज दी गई है।
विज्ञापन




समय सारिणी में हुआ बदलाव
रूट की कुछ प्रमुख ट्रेनों के चारबाग स्टेशन पर स्टापेज के समय में रेलवे ने बदलाव कर दिया है। इस कड़ी में सुल्तानपुर-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस का चारबाग पहुंचने का समय सुबह 06:30 बजे व प्रस्थान का समय 06:40 बजे तय किया गया है। बेगमपुरा अप एक्सप्रेस के चारबाग पहुंचने का समय शाम 17:30 बजे व छूटने का समय 17:40 बजे तय किया गया है। सुल्तानपुर-अहमदाबाद डाउन सुपरफास्ट एक्सप्रेस का चारबाग पहुंचने का समय रात्रि 21:00 बजे व छूटने का समय 21:10 बजे तय किया गया है। हरिहर एक्सप्रेस का चारबाग स्टेशन पर पहुंचने का समय रात्रि 21:00 बजे व छूटने का समय 21:10 बजे तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें