फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुलिस पर फायरिंग के आरोपियों की जमानत पर बहस टली

Wed, 18 Nov 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नायब तहसीलदार और राजस्व टीम पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में मंगलवार को जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी। जिला जज सुनील कुमार की अदालत ने आरोपी राहुल सिंह और नौशाद अली की जमानत अर्जी पर बहस के लिए 21 नवंबर की तारीख तय की है। सहआरोपी प्रशांत सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अदालत ने उसकी आपराधिक इतिहास और केस डायरी तलब की है। इस मामले में सुनवाई 19 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने चार नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव और राजस्व टीम पर हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान राहुल सिंह और नौशाद अली ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, प्रशांत सिंह को भी अखंडनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें