सुल्तानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह व अन्य के खिलाफ एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे मुकदमे में शुक्रवार को शेष साक्ष्य पर सुनवाई के लिए तारीख तय थी।
फिलहाल, मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की ड्यूटी बार काउंसिल चुनाव में लगी होने की वजह से इस मामले में सुनवाई बाधित रही। इस मामले में शेष अभियोजन साक्ष्य के लिए चार फरवरी की तारीख तय की गई है। बंधुआकला थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने 13 अप्रैल 2021 को राज्यसभा सांसद संजय सिंह व 13 लोगों के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। संवाद