फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुल्तानपुर की बेटी कविता ने मुंबई नगर पालिका चुनाव में रचा इतिहास

Fri, 16 Jan 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कविता। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। जिले के खालिसपुर डिंगुर की रहने वाली कविता सुशील त्रिपाठी ने महाराष्ट्र के मीरा भयंदर नगर निगम में नगर सेविका का चुनाव जीतकर इतिहास रचा है। कविता की इस ऐतिहासिक जीत से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

जिले में पली-बढ़ी कविता का विवाह अंबेडकरनगर के अतरौरा में हुआ है। प्रारंभिक जीवन एक सामान्य गृहणी के रूप में बीता। गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण इलाज के लिए वे मुंबई गईं। चिकित्सकीय परामर्श के दौरान मां न बन पाने की जानकारी ने जीवन को नया मोड़ दिया, लेकिन कविता ने परिस्थितियों से हार मानने के बजाय समाज सेवा को अपना मार्ग बनाया। पति सुशील त्रिपाठी के साथ मिलकर कविता ने मुंबई में जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों और गरीबों की सेवा का संकल्प लिया।
उनकी सामाजिक सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मीरा-भयंदर नगर पालिका के प्रभाग संख्या-10 से नगर सेविका के लिए उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया। कविता ने चुनाव में शानदार जीत दर्ज की और नगर सेविका निर्वाचित हुईं। नवनिर्वाचित नगर सेविका कविता सुशील त्रिपाठी के देवर हेमंत त्रिपाठी ने बताया कि निर्वाचन व शपथ ग्रहण की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कविता गांव आएंगी, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कविता के पिता रमाशंकर त्रिपाठी और माता शिवकुमारी त्रिपाठी ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें