फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राहुल के खिलाफ मानहानि के केस में सुनवाई टली

Thu, 06 Nov 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी दिये जाने के आरोप से जुड़े मामले में कांग्रेसी नेता व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के केस में बृहस्पतिवार को परिवादी पक्ष के गवाह रामचंद्र दुबे हाजिर हुए। फिलहाल न्यायालय में कंडोलेंस के कारण उनकी गवाही नहीं हो सकी। एमपी-एमएलए कोर्ट ने मामले में गवाही के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के जरिए गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
इस मामले में परिवादी विजय मिश्र पक्ष ने गवाह अनिल कुमार मिश्र की गवाही पूरी करा दी है। परिवादी ने अगले गवाह के रूप में कोतवाली देहात के अहिरौली बजूपुर के रामचंद्र दुबे का नाम शामिल किया है, उनकी गवाही के लिए अगली तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें