फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीएम ने की क्रॉप कटिंग, पराली नहीं जलाने के लिए किया जागरूक

Thu, 06 Nov 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बृहस्पतिवार को सदर तहसील के पैगापुर निवासी किसान मोहम्मद मुनीर के खेत में जाकर क्रॉप कटिंग की और पैदावार की स्थिति देखी। इस दौरान तौल कराने पर 43.3 वर्ग मीटर खेत में 13.9 किलो धान की पैदावार मिली।
विज्ञापन

कटाई व तौल के बाद डीएम ने किसानों को धान की कटाई के बाद खेतों में पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक किया। बताया कि क्रय केंद्र पर किसानों को उचित मूल्य मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि क्रॉप कटिंग के आधार पर फसलों के औसत उत्पादन का आंकड़ा तैयार किया जाता है। इससे पैदावार की सटीक जानकारी मिलती है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें