सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पुतला फूंकने सहित अन्य आरोपों से जुड़े मामले में शुक्रवार को सुनवाई को सुनवाई बाधित रही। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की है।
अमेठी कोतवाली के तत्कालीन उप निरीक्षक आनंद भूषण बेलदार ने 25 फरवरी 2014 की घटना बताते हुए स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का भाजपा पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के जरिये पुतला फूंकने सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इस मामले में अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कडेरगांव निवासी एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल, सह आरोपी भाजपा नेत्री रश्मि सिंह, काशी प्रसाद, सुधांशु शुक्ल, वेद प्रकाश पांडेय, मानवेंद्र सिंह व सदाशिव पांडेय के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट पेश की है। आरोपियों के खिलाफ चार्ज बन चुका है और अभियोजन गवाह को अगली पेशी पर तलब किया गया है। (संवाद)