फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी सेवाओं के साथ ही ओपीडी चालू कराएं स्वास्थ्य अधिकारी: प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री/जिला प्रभारी मत्री ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में इमरजेंसी के साथ ही ओपीडी सेवाएं बहाल की जाएं। अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर मास्क के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाए और नियमित सैनिटाइजेशन किया जाए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री/ जिला प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में वाह्य रोगी विभाग, आकस्मिक कक्ष, डायलिसिस सेंटर, आइसोलेशन वार्ड, दंत रोग विभाग, मानसिक रोग विभाग, पीडियाट्रिक वार्ड, आर्थो वार्ड, मेडिकल वार्ड व कोरोना वायरस से संबंधित ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया।
प्रभारी मंत्री ने सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी और सीएमएस डॉ. वीबी सिंह को निर्देशित किया कि आपातकालीन सेवा व ओपीडी पूर्व की तरह चालू कराएं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चिकित्सीय सेवा चालू कराने के साथ ही मेडिकल स्टाफ को पीपीई किट, मास्क, ग्लव्स जरूर दें।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि हर हाल में जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग सुनिश्चित कराएं। प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि बाहर से आने वाले प्रवासियों की शत-प्रतिशत थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही गंतव्य तक भेजा जाए।
जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध मिले तो उसे फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन कर उसकी जांच कराई जाए। प्रभारी मंत्री के निरीक्षण के दौरान डीएम सी. इंदुमती, एसपी शिवहरी मीणा, विधायक सुल्तानपुर सूर्यभान सिंह, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. आरए वर्मा, महामंत्री विजय त्रिपाठी, महामंत्री सुशील त्रिपाठी, कृपा शंकर मिश्र, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें