फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो निरीक्षक व आठ उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून-व्यवस्था को चुस्तदुरुस्त रखने के लिए पुलिस विभाग में तैनात दो निरीक्षकों के साथ ही आठ उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। एसपी शिवहरी मीणा ने बृहस्पतिवार को अपराध शाखा में तैनात रहे निरीक्षक चंद्रशेखर को यूपी-112 का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

वहीं, यूपी-112 के प्रभारी रहे निरीक्षक श्याम सुंदर पांडेय को अपराध शाखा का इंचार्ज बनाया गया है। साथ ही धम्मौर थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक विपिन सिंह को मोतिगरपुर थाने के बेलहरी चौकी का प्रभारी बनाया है। कोइरीपुर पुलिस चौकी इंचार्ज रहे विजय गुप्ता को कोतवाली नगर के चौक घंटा घर का इंचार्ज बनाया गया है।
द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज रहे उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह को दोस्तपुर थाने भेजा गया है। पुलिस लाइन से एसआई प्रमोद यादव को चांदा कोतवाली और बेलहरी चौकी इंचार्ज रहे श्रीपाल को अखंडनगर थाने में तैनात किया गया है। अखंडनगर थाने से एसआई केसी यादव को मोतिगरपुर थाने, कादीपुर कोतवाली में तैनात रहे उपनिरीक्षक सैफुल्ला अहमद को चांदा कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर के पारा बाजार चौकी इंचार्ज रहे उपनिरीक्षक नूतन स्वरूप को कादीपुर कोतवाली, पुलिस लाइन में तैनात रहे उपनिरीक्षक राजेश राव को प्रभारी चौकी पारा बाजार बनाया गया है। दोस्तपुर से उपनिरीक्षक रमेश सिंह को मोतिगरपुर थाना और कुड़वार थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक बबलू जायसवाल को चांदा कोतवाली के कोइरीपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें