फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने चीन से घर पहुंचे युवक को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चीन से घर पहुंचे एक युवक को स्वास्थ्य विभाग ने घर में ही क्वारंटीन कर दिया है। चिकित्सक और अन्य स्टाफ लगातार युवक और उसके घर वालों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का युवक चीन के ह्यू पिंग शियांग शहर में रहता है। वह चीन से हवाई जहाज से 20 मार्च को लखनऊ पहुंचा था, जहां उसकी कोविड-19 की जांच की गई थी। जांच में उसे निगेटिव बताया गया था। वहां से युवक ट्रेन से 27 तारीख को अपने घर पहुंचा।
चीन से आने की जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया और कंट्रोल रूम को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सीएचसी भदैंया से सोमवार को जांच टीम उसके घर पहुंची तथा प्रारंभिक जांच पड़ताल कर उसका नंबर लिया। युवक ने टीम को निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाई तो टीम ने उसे घर पर ही 14 दिनों के लिऐ क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें