फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर प्रधानाध्यापक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर विकास खंड क्षेत्र के डोमापारा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को लापरवाही बरतने के आरोप में बीएसए ने सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में हेडमास्टर को कुड़वार बीआरसी से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डोमापारा में पिछले दिनों निरीक्षण में कमियां मिली थीं। जांच में पता चला था कि प्रधानाध्यापक सत्य विजय सिंह लॉगबुक पर कुछ न कुछ अंकित कर विद्यालय से गायब रहते हैं।
पंजीकृत 105 छात्रों के सापेक्ष उपस्थिति मात्र 38 पाई गई थी। एमडीएम पंजिका में 40 बच्चे अंकित थे, जबकि उपस्थिति 38 बच्चों की ही थी। शिक्षण स्तर भी न्यून पाया गया था।
विज्ञापन

विद्यालय की रंगाई-पुताई नहीं होने से स्कूल का परिवेश गंदा पाया गया था। महिला रसोइया के स्थान पर उनका पति कार्य करता हुआ मिला था। बीएसए संतोष कुमार सक्सेना ने प्रधानाध्यापक सत्य विजय सिंह को निलंबित कर कुड़वार बीआरसी से संबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें