फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रधान प्रतिनिधि और पूर्व प्रधान भिड़े, लौटी जांच टीम

Sun, 07 Sep 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। बेलसौना गांव में खोदे गए तालाब में चार लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप लगा है। शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम के सामने प्रधान प्रतिनिधि और पूर्व प्रधान भिड़ गए। दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई होते देख टीम लौट आई।
विज्ञापन


गांव निवासी विश्वनाथ सरोज ने तालाब खोदाई की शिकायत 18 अगस्त को ऑनलाइन पोर्टल पर की थी। आरोप है कि जेसीबी से थोड़ा बहुत काम कराकर चार लाख रुपये निकाल लिया गया है। जिसमें पंचायत सचिव व अन्य की भूमिका संदिग्ध है। शिकायत पर शनिवार को एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) भदैंया जांच करने पहुंचे। रोजगार सेवक के साथ उनके पहुंचते ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूरज कुमार और पूर्व प्रधान के बीच कहासुनी और हाथापाई होने लगी। ग्राम प्रधान ने कहा कि नामित जाॅब कार्डधारकों को बुलाकर बयान लिया जाना चाहिए।

पूर्व प्रधान ने उन्हें बुलाने के लिए कहा। इसी पर बात बढ़ गई और कहासुनी शुरू हो गई। स्थिति अनुकूल नहीं देखकर एपीपीओ देवेंद्र विक्रम सिंह व रोजगार सेवक अशोक कुमार लौट आए। एपीओ ने कहा कि पुलिस के बिना निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें