फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

511 हेडमास्टरों की पदोन्नति सूची जारी

Tue, 23 Jun 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें से वरिष्ठता के आधार पर 120 शिक्षकों की पदोन्नति की योजना है। सूची जारी करने के बाद अब डायट प्राचार्य से तिथि मिलते ही शिक्षिका व निशक्त शिक्षकों की काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिले के 128 जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के पद रिक्त हैं। पटल सहायक अविनाश यादव ने बताया कि रिक्त पद के सापेक्ष आठ पद रिजर्व रखते हुए 120 पदों पर पदोन्नति की कवायद चल रही है।

15 जून तक खंड शिक्षाधिकारियों की माध्यम से आई आपत्तियों का निस्तारण करते हुए मंगलवार को अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई। सूची जारी करते हुए बीएसए कार्यालय के सूचना पट पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन


बीएसए रमेश यादव ने बताया कि जारी सूची में वरिष्ठता के आधार पर 120 शिक्षकों को पदोन्नति दी जाएगी। न्यायालय आदि के आदेश के लिए आठ पद रिजर्व रखा गया है।

सूची के आधार पर शिक्षकों का चरित्र पंजिका, गोपनीय आख्या आदि तैयार करते हुए डायट प्राचार्य के समक्ष फाइल प्रस्तुत की जाएगी। डायट से तिथि मिलते ही शिक्षिका व निशक्त शिक्षकों की काउंसलिंग कराई जाएगी। काउंसलिंग के बाद पदोन्नति आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें