फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पांच बिस्वा जमीन के लिए साले ने रची खूनी साजिश, साथियों के साथ मिलकर जीजा को मार डाला

Sat, 08 Aug 2026 03:47 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में पांच बिस्वा जमीन के लिए साले ने खूनी साजिश रची। साथियों के साथ मिलकर जीजा की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर चौहानी में दो अगस्त को हुए शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, हाईवे किनारे स्थित पांच बिस्वा जमीन के लालच में शाकिब की उसके साले ने चार साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एसपी चारू निगम ने बताया कि मो. शाकिब (25) मूल रूप से गोसाईंगंज क्षेत्र के फरीदीपुर का रहने वाला था। बचपन से ही वह लोलेपुर चौहानी स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। तीन अगस्त को उसका शव जल निगम के एसटीपी प्लांट में मिला था। मृतक के पिता सहबान की तहरीर पर कोतवाली नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

महुआ की बाग में बैठे थे आरोपी

घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। शनिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड से जुड़े चार आरोपी चौहानी से बाईपास जाने वाली सड़क पर विनोबापुरी के सामने महुआ की बाग में बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने शाकिब की गला दबाकर हत्या करने और शव तालाब में फेंकने की बात स्वीकार की।

खुलासा करने वाली टीम के लिए 25 हजार का पुरस्कार

पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र के नकराही निवासी सलमान अहमद, लोलेपुर निवासी मो. हुसैन, मो. जीशान और शाकिब के सगे साले कोतवाली देहात क्षेत्र के नेकराही निवासी सलमानुल हक को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी चारू निगम ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें