फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने के लिए निरस्त की गई हरिहरनाथ एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बढ़ती ठंड व कोहरे को देखते हुए रेल महकमें की ओर से स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली हरिहरनाथ अप व डाउन एक्सप्रेस का संचालन करीब एक महीने के लिए निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

मऊ-लखनऊ अप व डाउन एक्सप्रेस का संचालन भी रद्द किया गया है। चार प्रमुख ट्रेंनो का संचालन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बढ़ती हुई ठंड व कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी दिखने लगा है। शीतकालीन ठंड व कोहरे को देखते हुए रेल महकमें की ओर से स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनों का संचालन विभिन्न तिथियों पर निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

अंबाला-बरौनी हरिहरनाथ डाउन एक्सप्रेस का संचालन 17 दिसंबर से 28 जनवरी के बीच आरंभिक स्टेशन अंबाला से निरस्त किया गया है। बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ अप एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशन बरौनी से 19 दिसंबर से 30 जनवरी के बीच निरस्त किया गया है।
स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली मऊ-लखनऊ अप एक्सप्रेस का संचालन 18 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच निर्धारित दिनों में आरंभिक स्टेशन से मऊ से निरस्त किया गया है।
वापसी में लखनऊ-मऊ डाउन एक्सप्रेस का संचालन 17 दिसंबर से 30 जनवरी के बीच आरंभिक स्टेशन लखनऊ से निरस्त किया गया है। चार ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
स्टेशन अधीक्षक एलएल मीना ने बताया कि हरिहरनाथ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का संचालन कोहरे की संभावना के चलते विभिन्न तिथियों पर निरस्त किया गया है। ट्रेनों के संचालन निरस्त होने का शेड्यूल मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें