शहर के नमक मंडी में बैठक करते भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत-संगठन
सुल्तानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार देर शाम शहर के नमक मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में नगर संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि संगठन जिले की करीब 70 बाजारों में सक्रिय है, लेकिन नगर इकाई को और सशक्त करना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित में काम कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि खाद्य विभाग के अधिकारियों और जीएसटी एसआईबी के उपायुक्त की ओर से व्यापारियों को धमकाकर अवैध वसूली की शिकायतें मिली हैं। इसकी शिकायत प्रमुख सचिव, जीएसटी आयुक्त, अपर आयुक्त और खाद्य आयुक्त से की जाएगी। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, जिला संरक्षक संतोष अग्रवाल, शंकर लाल, सत्यनारायण मोदनवाल, संदीप कसौधन, अनिल अग्रहरि सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।