फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

Sun, 08 Jun 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। फंदे से लटकी मिली विवाहिता की 12 वें दिन ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पांडेय बाबा बाजार की मंजू अग्रहरि (30) अपने पति मनोज अग्रहरि के साथ रहती थीं। मनोज चाट का ठेला लगाते हैं। 26 मई दोपहर मंजू अपने कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकी मिली थीं। परिजन उन्हें फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए थे। वहां से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर और फिर ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। 12 वें दिन शुक्रवार देररात इलाज के दौरान मंजू ने दम तोड़ दिया।
शनिवार को जौनपुर जिले के सरपतहा थाने के भैसौली निवासी मृतका के भाई धर्मेंद्र कुमार अग्रहरि ने बहन के ससुर श्याम सुंदर अग्रहरि, उनके दो भाइयों रामचंद्र अग्रहरि और रमाशंकर अग्रहरि के खिलाफ अभद्रता, संपत्ति विवाद और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि एक जून को दर्ज शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें