फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 40 डिग्री पहुंचा पारा, उमस के साथ बढ़ी गर्मी, लोग बेहाल

Sun, 08 Jun 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धूप से बचाव का प्रयास करती युवतियां।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जून में पहली बार रविवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। तेज धूप के चलते दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

बीते दिनों आसमान में बदली रहने और छिटपुट बूंदाबांदी की वजह से मौसम ठीक रहा। शनिवार को हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी रही। करीब 2.5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवा चली। रविवार दोपहर में तेज धूप के साथ उमस रही। जिससे राहगीर पसीने से तरबतर नजर आए। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। इससे रात में खुले स्थानों पर गर्मी से राहत रही।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बारिश नहीं होगी और हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
एक जून-39.0-27.0
दो जून-38.5-26.5
तीन जून-35.0-28.0
चार जून-35.5-26.0
पांच जून-36.0-23.5
छह जून-37.5-24.6
सात जून-38.5-25.0
आठ जून-40.0-25.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें