सुल्तानपुर। जूनियर बालक हैंडबाॅल प्रतियोगिता 19 दिसंबर को तथा राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग फुटबाॅल प्रतियोगिता 20 दिसंबर को अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में होगी। इसमें जिले के 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार 19 दिसंबर को अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेशस्तरीय जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता में जिले के जयसिंह, सुमित गौड, शुभम चौहान, गणेश मोदनवाल, सिद्धिविनायक, विजय नारायण सेन, जय नारायण सेन, शिवा, सत्यम कुमार यादव तथा आनंद यादव खेलेंगे। 20 दिसंबर बुधवार को आयोजित होने वाली जूनियर बालक फुटबाॅल प्रतियोगिता में जिले के अभय प्रताप सिंह, मिलिंद राव बौद्ध, आशुतोष यादव, शुभम प्रकाश सिंह व उर्त्कष यादव का चयन किया गया है।