बस स्टेशन पर बस में चढ़ने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
सुल्तानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को परीक्षा खत्म होते ही हजारों परीक्षार्थियों की घर वापसी ने परिवहन व्यवस्था की परीक्षा ले ली। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनों और बसों में जगह पाने के लिए घंटों जद्दोजहद करनी पड़ी।
रेलवे स्टेशन पर हालात ऐसे रहे कि कई परीक्षार्थी भीड़ के बीच खिड़कियों के सहारे बोगियों में घुसते नजर आए, जबकि ट्रेन में चढ़ने के दौरान धक्का-मुक्की और मारामारी जैसी स्थिति बनी रही।
सबसे ज्यादा दबाव लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, रायबरेली और आजमगढ़ रूट पर देखने को मिला। रोडवेज परिसर में टिकट काउंटर से लेकर बसों तक लंबी कतारें लगी रहीं।