कुड़वार के नीरसहिया गांव में भूमि पूजन करते एमएलसी और भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद
कुड़वार। क्षेत्र के नीरसहिया कुम्हाई गांव में स्थित श्रवण दास की कुटी के विकास कार्य का शिलान्यास मंगलवार को किया गया। विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने भूमि पूजन कर इसकी शुरुआत की।
एमएलसी ने कहा कि सड़क, पेयजल, बिजली और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि एमएलसी के नेतृत्व में इसौली के चहुंमुखी विकास की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाई जा रही है।
पर्यटन विभाग के अवर अभियंता (जेई) अजय सिंह ने बताया कि कुटी पर आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर हुई है। इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी जल निगम को सौंपी गई है। इसके तहत भव्य यात्री शेड का निर्माण, सबमर्सिबल और वाटर कूलर, सीवर टैंक और प्रसाधन गृह आदि का निर्माण कराया जाएगा इस दौरान योगेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, श्याम बहादुर यादव, त्रिभुवन सिंह, शिवशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।