फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सबजूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गुरु हर्ष सेन का चयन

Tue, 27 Oct 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गुरु हर्ष नारायण सेन। स्रोत- विद्यालय
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमजीएस इंटर कॉलेज के कक्षा 9 के छात्र और हैंडबॉल खिलाड़ी गुरु हर्ष नारायण सेन का चयन सबजूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक मध्य प्रदेश के उमरिया स्थित अमर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खेली जाएगी।
विज्ञापन

गुरु हर्ष का चयन वाराणसी में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। पंत स्टेडियम में कोच और विद्यालय के शारीरिक शिक्षक दिलीप सिंह व राजेश कुमार कनौजिया की देखरेख में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर उनके पिता अखिलेश कुमार सेन, माता माधुरी सेन, हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, मुनेंद्र मिश्रा ने खुशी जताई। विद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह, दीपक सिंह, राकेश सिंह, कक्षा अध्यापक संजय सिंह, विपिन मिश्रा, रमेश प्रजापति, राम प्रकाश, डॉ. अजय सिंह सहित खिलाड़ी प्रणव मिश्रा, कान्हा धुरिया, साक्षी, श्वेता दुबे ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें