सुल्तानपुर। श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी श्रद्धा और उत्साह के साथ लक्ष्मणपुर कॉलोनी स्थित सरदार गुरचरन सिंह बग्गा के निवास पहुंची। यहां सिख संगत ने गुरबाणी कीर्तन कर गुरु महाराज का गुणगान किया। इसके बाद ज्ञानी नवजोत सिंह के जत्थे ने अरदास की। संगत के बीच चाय और लंगर वितरित किया गया।
विज्ञापन
प्रकाश पर्व पर 22 नवंबर को नगर कीर्तन निकलेगा, जबकि 24 नवंबर को प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर सुदीप पाल सिंह, ताजिंदर सिंह कलेर, मनमीत सिंह, आकाश बग्गा, साहिब सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद