फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जीआरपी प्रयागराज करेगी सरयू एक्सप्रेस में हुई जहरखुरानी की जांच

Mon, 30 Mar 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज संगम से मनकापुर जाने वाली सरयू अप एक्सप्रेस में गत 23 मार्च को बिहार के बुजुर्ग दंपती से हुई जहरखुरानी की वारदात में सुल्तानपुर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रकरण एफआईआर प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिहार के पूर्वी चंपारण, कल्याणपुर निवासी शिवाकांत चौबे के मुताबिक उनके बाबा हृदयानंद चौबे, दादी शैल देवी, चाचा-अनिल चौबे गत 23 मार्च को प्रयागराज संगम स्टेशन से अयोध्या जाने के लिए सरयू अप एक्सप्रेस से शाम करीब 6:50 बजे प्रयागराज संगम स्टेशन से निकले।
उनका आरोप है कि रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने प्रसाद के नाम पर तीनों को पेड़ा खिला दिया। तीनों के बेहोश होते ही आरोपी उनका सामान व पैसे लेकर भाग निकला। ट्रेन के सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचने के बाद पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष भोला शंकर ने बताया कि प्रकरण प्रयागराज जीआरपी के पास ट्रांसफर कर दिया गया है। वहां की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला यात्री का बैग चोरी की एफआईआर दर्ज
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर के भार दुलैचा निवासी सुरेखा सदाशिव शर्मा के मुताबिक वह लोकमान्य तिलक स्टेशन से 25 मार्च को तुलसी अप एक्सप्रेस से सुल्तानपुर आने के लिए निकलीं। वह स्लीपर कोच में यात्रा कर रही थीं। आरोप है कि महोबा रेलवे स्टेशन से कुछ दूर आगे ट्रेन एक सुनसान जगह पर रुक गई। तभी एक व्यक्ति ने उनका हैंड बैग चोरी कर लिया। उसमें उनका मोबाइल, जेवर व अन्य सामान रखा था। जीआरपी थानाध्यक्ष भोला शंकर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें