फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अमहट-भाईं-भादर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
भाईं बाजार में सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते विधायक विनोद सिंह।
विज्ञापन
धम्मौर। विधायक विनोद सिंह ने सोमवार को भाईं बाजार में अमहट-भाई-भादर संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। करीब 17 करोड़ दो लाख से बनने वाली सड़क की लंबाई 8.330 किमी है। इस परियोजना को वित्तीय वर्ष 2024-25 में टिकरिया तक बनाने की स्वीकृति मिली थी। यह सड़क दूबेपुर, दिखौली, लौहर दक्षिण, भाईं, टिकरिया, कानूपुर सहित करीब 40 गांवों को जोड़ती है। रोजाना हजारों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। यह मार्ग संकरा होने के कारण राहगीरों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कानूपुर ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। मार्ग के चौड़ीकरण से राहगीरों के साथ ही बड़े वाहनों के आवागमन में भी सहूलियत होगी। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता आदित्य कुमार, अवर अभियंता अतुल वर्मा, कानूपुर ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, राम अचल यादव, अशोक यादव, हकीमुल्ला, सत्यवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें