फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई के पैर में लगी गोली

Sat, 08 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर के चांदपुर भोजई का पुरवा गांव में बृहस्पतिवार देररात बरात में अवैध असलहे से हो रही हर्ष फायरिंग में दूल्हे के चचेरे भाई के पैर में गोली लग गई। घायल को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर में भर्ती कराया है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सिरसिंडा गांव से बृहस्पतिवार रात जयसिंहपुर कोतवाली के चांदपुर भोजई का पुरवा गांव बरात आई थी। द्वारपूजा चल रही थी, तभी एक युवक ने अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। गोली दूल्हे के चचेरे भाई वेद प्रकाश (35) के पैर में लग गई। युवक के घायल होते घरातियों-बरातियों में अफरातफरी मच गई। कुछ बराती भाग खड़े हुए।
युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल अंबेडकरनगर भेजा गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सेमरी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र ने अनभिज्ञता जताई। बताया कि घराती-बराती ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें