फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: होली पर रोडवेज कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Sat, 08 Mar 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। होली पर अतिरिक्त ड्यूटी करने वाले चालकों-परिचालकों के अलावा अन्य रोडवेज कर्मियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। आठ से 18 मार्च तक रोडवेज निगम ने प्रोत्साहन योजना लागू की है।
विज्ञापन




रोडवेज बस के ऐसे संविदा आउटसोर्सिंग चालकों व परिचालकों को होली पर अतिरिक्त ड्यूटी करने के लिए 11 दिन लगातार उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। बगैर अनुपस्थित के लगातार ड्यूटी करने पर 400 रुपये की दर से 4400 रुपये मिलेंगे। 10 दिन की ड्यूटी पूरा करने वालों को 3500 रुपये ही मिलेंगे। इसके लिए तीन सौ किलोमीटर बस चलाना अनिवार्य है।
तीन सौ किलोमीटर के अतिरिक्त बसें चलाई गई तो 55 पैसे प्रति किलोमीटर दर से अलग से मिलेगा। साथ में काम करने वाले वर्कशाप के कर्मियों को 11 दिन लगातार काम करने पर 1800 रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक को भी 10 हजार व सेवा प्रबंधक को पांच हजार रुपये मिलेंगे। स्टेशन अधीक्षक नान्हूराम सरोज ने बताया कि परिवहन निगम से इस योजना के लिए पत्र मिल गया है। यह योजना शनिवार से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें