फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई के समय दूल्हे को पड़ा दिल का दौरा, ससुरालजनों से बोला झूठ

Sat, 23 Feb 2019 11:41 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला सुल्तानपुर
विज्ञापन
हार्ट अटैक प्रतिकारात्मक - फोटो : pixaby
विज्ञापन
सुल्तानपुर के सेमरी बाजार क्षेत्र में शनिवार की सुबह बेटी की विदाई से पूर्व आयोजित खिचड़ी भोज में दूल्हे को दौरा पड़ गया। दूल्हे की हालत देखकर जहां दुल्हन ने विदाई से इन्कार कर दिया, वहीं मायके वालों ने ससुरालीजनों पर झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया। तनाव के दौरान दोनों पक्षों की सहमति से शादी टूट गई।
विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी की पुत्री की शादी गोंडा जिले में तय हुई थी। शुक्रवार 22 फरवरी को तय समय पर गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंची। द्वारपूजा सकुशल संपन्न हो गया। जयमाल के समय दूल्हे के हाथ में कंपकपी हुई उसके वधू ने व उसकी मां भड़क गई व शादी से इन्कार कर दिया। किसी तरह इज्जत का हवाला देने के बाद मां और बेटी राजी हुई व जयमाल का कार्यक्रम निपटा। फिर शादी की रस्में निभाई गईं। 

23 फरवरी की सुबह नौ बजे के लगभग खिचड़ी के समय दूल्हे जोर का दौरा पड़ गया। उसके बाद मायके वालों ने विदाई से मना कर दिया। कन्या पक्ष ने आरोप लगाया कि लड़के वालों ने झूठ बोलकर शादी तय की। बात नहीं बनने पर दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में बातचीत की। उसके बाद बारात बगैर दुल्हन के ही वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें