फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लूट का विरोध करने पर किराना दुकानदार पर चाकू से हमला

Mon, 23 Jun 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। गोसाईगंज के पिपरा गांव निवासी हरिद्वार वर्मा (30) की घर से कुछ दूरी पर किराने की दुकान है। उनके मुताबिक, वह रविवार रात आठ बजे दुकान बंद कर रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार छह बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन

चार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, जबकि दो बदमाश दुकान में घुस गए। विरोध करने पर बदमाशों ने हरिद्वार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनके दाहिने हाथ व पीठ में गंभीर चोट लग गई। उनके अचेत होते ही बदमाश लूटी गई 21 हजार की नकदी लेकर बाइक से भाग निकले।
घायल हरिद्वार को सीएचसी जयसिंहपुर में भर्ती कराया गया। उनके भाई राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दिनभर की जो कमाई थी उसे बदमाशों ने लूट लिया। सीओ जयसिंहपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें