फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य राम मंदिर हमारी एकता का परिणाम : सुनील

विज्ञापन
लंभुआ के अर्जुनपुर में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबो​धित करते आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक सुनील। - फोटो : लंभुआ के अर्जुनपुर में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबो​धित करते आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक सुनील।
विज्ञापन
लंभुआ। भारत में धर्म परिवर्तन के लिए विदेशी शक्तियों ने 26 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कुछ हिंदू उनकी कुटिल चाल में फंस गए। ऐसे हिंदुओं की घर वापसी कराई जाएगी। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक सुनील ने कहीं। वे रविवार को अर्जुनपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित हिंदू सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सदियों से हिंदू धर्म को नष्ट करने के प्रयास किए गए, लेकिन हमारा अस्तित्व कायम रहा।
विज्ञापन

करीब 500 वर्षों बाद भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हमारी एकता का परिणाम है। वर्तमान में जातीय वैमनस्य पैदा कर इसे खंडित करने की कोशिश की जा रही है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। सम्मेलन में श्री सद्गुरु कबीर आश्रम खडुआन के महंत निर्मोही दास महाराज, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी नंदिनी तिवारी, ग्राम प्रधान रघुनाथ आदि मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने की। कार्यक्रम संयोजक विकास वर्मा ने संतों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें