जयसिंहपुर में धरना देते पंचायत सचिव।
सुल्तानपुर। ऑनलाइन उपस्थिति व अन्य विभागों का कार्य कराने के खिलाफ शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से सभी ब्लॉकों में धरना दिया। दोनों संगठनों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन दिया।
जयसिंहपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति से पंचायत सचिवों की परेशानी बढ़ गई है। पंचायत सचिवों से विभिन्न विभागों के कार्य लिए जा रहे हैं। विभागीय कार्य समय पर पूरा करना मुश्किल हो गया है। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ एसएन चतुर्वेदी को दिया।
इस मौके पर गुलाब मिश्रा, राघवेंद्र मिश्र, दीपक सिंह, मनीष सिंह व अन्य मौजूद रहे। कुड़वार में संघ ने खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता को ज्ञापन दिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष पाल, प्रेमलाल यादव, प्रिया सिंह, ज्योति वर्मा, इंद्रदेव शुक्ल, रंजीत कुमार मौजूद रहे। इसी तरह से कादीपुर, बल्दीराय, लंभुआ, भदैंया, दूबेपुर, करौंदीकलां, पीपीकमैचा सहित अन्य विकास खंडों में पंचायत सचिवों ने धरना देते हुए विरोध जताया।