फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्प्रयोज्य पाया गया राजकीय पशु चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया विकास खंड के शंभूगंज कस्बे में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय निष्प्रयोज्य पाया गया। चिकित्सालय के बाहर बड़ी-बड़ी घास उग आई है। निरीक्षण में पहुंचे सीडीओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीडीओ अतुल वत्स ने शनिवार को शंभूगंज स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। चिकित्सालय बंद मिला और आसपास बड़ी-बड़ी घास उग आई थी। चिकित्सक व फार्मासिस्ट का आवास भी जर्जर पाया गया। चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद्र दो जून से अनुपस्थित चल रहे हैं।
मौके पर एक मिले एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से सीडीओ ने पूछताछ की। उन्होंने नाराजगी जताते हुए चिकित्सक का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसके पहले सीडीओ ने शहर के पास स्थित वृद्घाश्रम का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आश्रम में 15 के सापेक्ष तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। संवासी पुस्तिका के निरीक्षण में 45 नाम दर्ज पाए गए। इसमें 10 संवासियों की उपस्थित को लेकर पंजिका में ओवर राइटिंग मिली। उन्होंने आश्रम में रहे संवासियों से भोजन व रहन-सहन के बारे में जानकारी ली। सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को रोजाना सुपरवाइजर को भेजकर उपस्थिति जांचने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें