मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के मीरपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात किराना की दुकान और एक मकान से चोर नकदी के साथ हजारों रुपये कीमत का सामान समेट ले गए। एक घटना क्षेत्र के मीरपुर निवासी शिवमूर्ति मिश्र की गांव में स्थित किराना की दुकान में हुई।
बृहस्पतिवार रात में चोर दीवार में सेंध लगाकर दुकान के अंदर घुस आए और हजारों रुपये के कीमत का सामान उठा ले गए। चोरी की दूसरी घटना इसी गांव के अमीरे के घर में हुई।
सेंध लगाकर दाखिल हुए चोर घर से दो हजार रुपये, लैपटॉप, मोबाइल, साइकिल आदि उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दोनों व्यक्तियों ने सूचना पुलिस को दी। यूपी 112 के पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर थाने को सूचित किया। (संवाद)