फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती का जलस्तर घटा, धनपतगंज-कुड़वार मार्ग खुला

Fri, 02 Oct 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज। गोमती नदी का जलस्तर घटने से आसपास के गांवों के लोगों को राहत मिली है। बीते दिनों पानी बढ़ने से सोती, मुडुआ और औदहा गांवों के सिवान में जलभराव हो गया था।
विज्ञापन

पानी उतरने के साथ धनपतगंज-कुड़वार मुख्य मार्ग पर यातायात बहाल हो गया है। बृहस्पतिवार को वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। नौगंवा निवासी रणधीर सिंह, शिवबख्श सिंह, प्रेम शंकर सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह और विजय नारायण मिश्र ने बताया कि रास्ता खुलने से बड़ी समस्या दूर हुई है। फसलों को हुए नुकसान को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। शहर के सीताकुंड धाम पर भी गोमती का जलस्तर कम हुआ है। दैवी आपदा एवं राहत अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम चार बजे गोमती नदी का जलस्तर 83.090 मीटर पर पहुंच गया। शुक्रवार से और घटने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें