शहर के पयागीपुर चौराहे पर जाम फंसे वाहनों को निकलवाते गोमती मित्र मंडल के पदाधिकारी।
सुल्तानपुर। प्रयागराज के महाकुंभ में अमृत स्नान, काशी विश्वनाथ का दर्शन और राम जन्मभूमि देखने के लिए गैर प्रांतों के लोग अपने निजी वाहन व बसों से पहुंच रहे हैं। इस कारण शहर के प्रमुख हाईवे पर लोग वाहन के साथ जाम में फंस जा रहे हैं। तीन घंटे की यात्रा में लगने वाला आठ से 10 घंटे का समय श्रद्धालुओं के लिए समस्या पैदा कर रहा है।
मंगलवार को पयागीपुर चौराहे पर वाहनों का भीषण जाम लग गया। पुलिस प्रशासन के सहयोग में जाम से निजात दिलाने के लिए गोमती मित्र मंडल भी उतर पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन के साथ प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, राकेश सिंह, अनुज प्रताप सिंह, अजीत शर्मा, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह आदि देर शाम तक जाम खुलवाने में लगे रहे। संवाद