सुल्तानपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में विद्या भारती उत्तर प्रदेश पूर्वी स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन रायबरेली के त्रिपुरा चौराहा के गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में 31 जुलाई से चार अगस्त तक किया गया था। इसमें जिले की अजिता दिवेदी व साक्षी तिवारी को गोल्ड जबकि सूरज मौर्य को सिल्वर मेडल मिला। अजिता ने 59 किग्रा. भार वर्ग में व साक्षी तिवारी ने 55 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक पाया। बालक वर्ग के 54 किग्रा. भार वर्ग में सूरज मौर्या को रजत पदक मिला।
सुल्तानपुर ताइक्वांडो सचिव प्रणय चंद्र शुक्ला ने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली दोनों खिलाड़ी अक्तूबर में मध्यप्रदेश में होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर जिला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप दुबे, कोषाध्यक्ष विजय बहादुर विश्वकर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौहान आदि ने खुशी जताई है।