फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 50 सक्रिय सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

Sun, 31 May 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल और जिलाध्यक्ष बेलाल अहमद का स्वागत करते कार्यकर्
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को शहर के एक अतिथि गृह में पदाधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और शहर के प्रत्येक वार्ड तक संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम 50 सक्रिय सदस्यों को पार्टी से जोड़ें। इससे पहले जिलाध्यक्ष बेलाल अहमद ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर शाह आलम, रमेश मोदनवाल, विकास यादव, अंकित मिश्र, सिराज अहमद, धर्मेश चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला प्रवक्ता अशोक शुक्ल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें