सुल्तानपुर। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के नर्सिंग संकाय में जीएनएम व एएनएम अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए सोमवार को फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। इसमें जीएनएम तृतीय वर्ष की कीर्ति अग्रहरि व एएनएम अंतिम वर्ष की वंदना विश्वकर्मा को मिस फेयरवेल चुना गया। जीएनएम की अनामिका व एएनएम की श्रेया सिंह रनर-अप रहीं।
शुभारंभ मुख्य अतिथि केएनआईपीएसएस के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, उपप्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह व रजिस्ट्राॅर अवधेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नर्सिंग विभाग के प्रशासक राजेश दूबे व प्राचार्य रजनी नगपुरे ने मां सरस्वती व बाबू केएन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि नर्सिंग केवल पेशा नहीं, मानव सेवा का माध्यम है। इसमें ज्ञान-कौशल के साथ संवेदनशीलता, अनुशासन व सेवाभाव जरूरी है। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपप्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह, सुरभि सिंह, आंचल मिश्रा, प्रांजलि देवी, श्रद्धा लस्कर, ऋचा सिंह, दिव्यांशी शुक्ला, खुशबू वर्मा, निधि जायसवाल समेत अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।