फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तेज हवा और ओलावृष्टि से धान-गन्ना धराशायी, पेड़ गिरने से थमा यातायात

Tue, 06 Oct 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सोमवार की शाम हुई बारिश के साथ ओले भी गिरे 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद घने बादलों के बीच तेज हवा और ओलावृष्टि के साथ करीब 40 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। धनपतगंज, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर, करौंदीकला, कूरेभार और सूरापुर क्षेत्र में तेज हवा का असर अधिक रहा। कई गांवों में खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल जमीन पर गिर गई। वहीं, धनपतगंज में ओलावृष्टि से सब्जियों को भी नुकसान हुआ। कई स्थानों पर पेड़ और डालियां टूटकर सड़कों पर गिरने से यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

सुबह मौसम साफ था और धूप निकली थी। दोपहर बाद धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी शुरू हो गई। शाम चार बजे जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। सूरापुर में करीब 40 मिनट तक बारिश हुई। किसानों के मुताबिक धान की फसल पकने की स्थिति में है और कटाई में कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में फसल गिरने से दाने की गुणवत्ता और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
मोतिगरपुर निवासी राजन पांडेय ने बताया कि चार बीघे में खड़ी अधपकी धान की फसल तेज हवा और बारिश से गिर गई। लखनऊ-बलिया हाईवे पर शाहपुर लपटा के पास शीशम का पेड़ गिरने से करीब 40 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस और वन विभाग के दैनिक वाचर धर्मेंद्र सिंह ने जेसीबी की मदद से पेड़ हटवाया। जयसिंहपुर तिराहा, बगिया गांव और मुइली में भी पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


ओलावृष्टि से सब्जियों को नुकसान
धनपतगंज। क्षेत्र के कपिल दुबे, शिवबख्श सिंह, अतुल पांडेय और अजय सिंह ने बताया कि बारिश के बाद अब ओले और तेज हवा से धान व सब्जियों को नुकसान हुआ है। कनेहटी के शीलू तिवारी की दो बीघे परवल, 10 बिस्वा कद्दू और मिर्च की फसल प्रभावित हुई। टमाटर की नर्सरी के पौधे भी टूटकर गिर गए।

कूरेभार में 10 मिनट गिरे ओले
कूरेभार। क्षेत्र में करीब 40 मिनट बारिश हुई और 10 मिनट तक छोटे आकार के ओले गिरे। सुशील वर्मा की पांच बीघे में तैयार धान की फसल गिर गई। बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। किसानों ने सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की।

आज भी बारिश के आसार
मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

सोमवार की शाम हुई बारिश के साथ ओले भी गिरे 

सोमवार की शाम हुई बारिश के साथ ओले भी गिरे 

सोमवार की शाम हुई बारिश के साथ ओले भी गिरे 

सोमवार की शाम हुई बारिश के साथ ओले भी गिरे 

सोमवार की शाम हुई बारिश के साथ ओले भी गिरे 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें