फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर । पदुमरा गांव के झाड़ियों में सोमवार की सुबह एक युवती का शव पाया गया। युवती का गला चाकू से रेता गया था। युवती के अस्त-व्यस्त कपड़ों से हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के पदुमरा गांव में सोमवार की सुबह एक युवती का झाड़ियों में शव पाया गया। युवती के शरीर पर चोट के निशान के साथ ही गला रेता गया था।
ग्रामीणों की मानें तो युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
एसओ कूरेभार प्रवीण कुमार की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, एसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, सीओ जयसिंहपुर, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। एसओ ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें