फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रही युवती की गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। कुर्मी बिजौली गांव में घर के अंदर सो रही एक युवती की बुधवार की रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह सोकर उठे परिवारीजनों को युवती का शव चारपाई पर मिला और पास में ही एक कलछुल पड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि कलछुल से ही युवती का गला दबाया गया है। सूचना के बाद कोतवाल ने फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। मृत युवती की शादी तय थी। इसी एक दिसंबर को उसकी बरात आनी थी।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कुर्मी बिजौली (अठैसी) निवासी रामतीरथ वर्मा बुधवार की रात पत्नी व दो बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे जबकि उनकी बड़ी बेटी रोशनी (21) अंदर कमरे में सो रही थी। देर रात रोशनी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह जब परिवारीजन सोकर उठे तो रोशनी चारपाई पर मृत मिली। पास में ही एक कलछुल पड़ी थी। गले पर चोट के निशान थे। रोशनी का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।
देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल बेंचू सिंह यादव फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पाकर एसपी शिवहरी मीणा भी गांव पहुंचे। एसपी ने परिवारीजनों व ग्रामीणों से इस संबंध में पूछताछ की। परिवारीजनों ने बताया कि युवती की शादी तय थी।
विज्ञापन

इसी एक दिसंबर को उसकी बरात आनी थी। कोतवाल ने बताया कि रोशनी की गला घोंटकर हत्या की गई है। कहा कि परिवारीजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
मातम में बदलीं शादी की खुशियां
रामतीरथ ने अपनी पुत्री रोशनी की शादी कोतवाली देहात के रामपुर मझिलेगांव में तय की थी। 20 नवंबर को रामतीरथ ने परिवारीजनों के साथ वर पक्ष के घर पहुंचकर बरीक्षा संपन्न किया था। इसी एक दिसंबर को घर पर बरात आनी थी। बेटी की हत्या से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
बड़ी बेटी थी रोशनी
रामतीरथ मजदूरी करके परिवार पालते थे। घर में पत्नी सुशीला देवी के साथ ही छोटी बेटी चांदनी (16), बेटा सूरज (8) और सबसे बड़ी बेटी रोशनी थी। बेटी की मौत से पिता बेसुध हैं। उनकी समझ में नहीं आ रहा कि आखिर यह क्या हो गया।
एकतरफा प्यार की आशंका
रोशनी की हत्या से किसी सिरफिरे की कारस्तानी का संदेह गहरा गया है। ग्रामीणों के साथ ही पुलिस को भी इस बात की आशंका है कि कहीं एकतरफा प्यार में किसी सिरफिरे ने तो उसकी हत्या नहीं की है। पुलिस इस बिंदु पर हत्या की तफ्तीश को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें