फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे बेसुध मिली युवती

Fri, 29 Nov 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर असरोगा टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार देर शाम लगभग 19 वर्ष की युवती बेसुध पड़ी मिली। युवती के कपड़े अस्त व्यस्त थे। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी थे। एनएचएआई के कर्मी पीड़िता को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम युवती का उपचार कर रही है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना अंतर्गत असरोगा टोल प्लाजा के पास शाम करीब 6.30 बजे हाईवे के किनारे बेसुध पड़ी युवती को देखा गया। राहगीरों की सूचना पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युवती को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए। डॉक्टरों की प्राथमिक जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। हालांकि, बाद में जब टीम ने जांच की तो अलग रिपोर्ट पता चली। बताया गया कि हो सकता है सड़क हादसे में युवती घायल हो गई हो। अभी युवती की मनोदशा भी ठीक नहीं है। उसके मुंह, नाक, हाथ के अलावा प्राइवेट पार्ट में भी चोट के निशान मिले हैं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके गोयल ने बताया कि इस प्रकरण में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। अनहोनी की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। डॉक्टरों की टीम युवती का उपचार कर रही है। मेडिकल परीक्षण के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि जांच में ये पता चला है कि हादसे में युवती घायल हुई है। जांच कराई जा रही है। युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें