फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिली बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोरपुर गांव में सड़क किनारे सुरेश पांडेय का आवास है। मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले तो सड़क किनारे चुनरी में लिपटी एक दुधमुंही बच्ची मिली। बच्ची को उठाकर वह घर लाए और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह टीम के साथ पहुंचे और जांच की। महिला आरक्षी बच्ची को गोद में लेकर थाने पहुंची और बिस्कुट व पानी दिया। एसओ ने बताया कि बच्ची को बाल कल्याण गृह को सौंप दिया गया है। बच्ची वहां कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। बच्ची कुछ बता नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें