फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संदिग्ध हालात में युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ

Thu, 12 Jun 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर/सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। किशोर के शादी से इन्कार करने पर एक युवती ने संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। युवती मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, उसका इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन



एक गांव की युवती का पड़ोस के एक गांव के एक किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो किशोर ने मना कर दिया था। मामले में 15 दिन पहले सेमरीबाजार चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। कुछ दिनों बाद पीड़िता व उसकी मां ने एसपी से शिकायत की थी।

सोमवार को पीड़िता जयसिंहपुर कोतवाली पहुंची थी। उसने शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी किशोर को बुुलाया था। किशोर ने शादी करने से इन्कार कर दिया। मंगलवार को पीड़िता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। मेडिकल कॉलेज में जयसिंहपुर पुलिस पीड़िता व उसके घरवालों को किसी से मिलने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन



सीओ जयसिंहपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती अचेत है, होश में आने पर पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

युवती के अगवा होने से टूटा शादी का रिश्ता
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। दोस्तपुर के एक गांव के युवक का विवाह बृहस्पतिवार को जौनपुर जिले के एक गांव की युवती से तय था। बरात जाने के एक दिन पहले मंगलवार को वर पक्ष ने कन्या पक्ष के घर फोन किया तो पता चला कि युवती की सर्पदंश से मौत हो गई।
दूल्हे पक्ष के लोग युवती के घर पहुंचे तो पता चला कि युवती को किसी अन्य व्यक्ति ने अगवा कर लिया है। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें