सुल्तानपुर। मेडिकल काॅलेज, सुल्तानपुर में एक्सरे रिपोर्ट फिल्म के बजाय कागज पर प्रिंट कर मरीजों को दिया जाता है। पूर्व में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने स्वास्थ्य विभाग पर तंज कसते हुए अपने एक्स पर डाला था।
अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार से जवाब मांगते हुए जांच कराने की मांग की है। लिखा है कि भाजपा के कुशासन का एक्सरे। भाजपा के विकास और निवेश की तरह इनकी जांच और इलाज भी कागजी है। इसे किसी और की रिपोर्ट बताकर केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है।