फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय को 10 ई-स्मार्ट क्लास का तोहफा

Sat, 16 Jan 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल को कई सौगातें दीं। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के बच्चों को अभी तक साइंस व कॉमर्स की ही शिक्षा दी जाती थी। अब यहां के बच्चे आर्ट की शिक्षा भी हासिल कर सकेंगे। उन्होंने विद्यालय को 20 कंप्यूटर व 10 ई-स्मार्ट क्लास का तोहफा भी दिया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि एक से लेकर कक्षा 10 तक चलने वाली कक्षाएं अब दो सेक्शन में चलाई जाएंगी। इससे पूर्व मंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।

इंटरमीडिएट के छात्र निशांत राय ने स्मृति ईरानी की हाथ से बनाई तस्वीर को उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया। मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शरुआत की। बच्चों ने गीत प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। इसके पूर्व मंत्री ने विद्यालय पहुंचने के बाद स्मार्ट क्लास में शिक्षा ले रहे बच्चों के कक्ष का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


फ्री में डाउनलोड होंगी किताबें
स्मृति ईरानी ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एनसीईआरटी के साथ कक्षा एक से 12 तक की किताबें निशुल्क मुहैया कराने के लिए ई-पाठशाला नाम से एक मोबाइल एप तैयार किया है। इस एप से एनसीईआरटी की किताबें मुफ्त डाउनलोड की जा सकती हैं। ये पुस्तकें अब मोबाइल पर भी मौजूद रहेंगी। बच्चों को मोबाइल एप पर मिलने वाली एनसीईआरटी व सीबीएसई की पुस्तकों के लिए अभिभावकों को भी जागरूक करना होगा।

व्यवस्था चाक-चौबंद करने में लगी रही टीम
जगदीशपुर। मंत्री के आने की सूचना पर केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में बीते सप्ताह भर से लगी रही। विद्यालय की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, टूटे फर्नीचर, बच्चों की सफाई, अभिलेखों के दुरुस्तीकरण आदि का जायजा अधिकारी लेते रहे।

दिल्ली में होगा सुनीता का इलाज
इन्हौना निवासी शिवकुमार गुप्त की पत्नी सुनीता ने स्मृति ईरानी से मिलकर बायीं तरफ की किडनी बचपन से ही नहीं होने की बात बताई। मंत्री ने उन्हें दिल्ली बुलाकर इलाज का भरोसा दिलाया। कठौरा के खुशीराम पुत्र हरि प्रसाद ने मंत्री को बताया कि हंसराज के लड़के सुखलाल से सात वर्ष पूर्व उनकी बहन की शादी हुई थी।

बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। एसपी से शिकायत के एक हफ्ते बाद पुलिस ने मुकदमा लिख लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। भेल के संविदा कर्मियों ने मंत्री से खुद को स्थायी किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें